Homeहमर बिलासपुरजबरापारा स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रामानुज जयंती उत्सव का आयोजन।

जबरापारा स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रामानुज जयंती उत्सव का आयोजन।

जबरापाड़ा स्थित लगभग 150 वर्ष पुराने श्री राधा कृष्ण मंदिर में रामानुज जयंती के अवसर पर श्री रामानुज भगवान जो एकमात्र बिलासपुर के जबरा पारा मंदिर में विराजमान है। उनका आज 1007 प्रकट उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें भगवान की 12 कलशों से अभिषेक किया गया जिसमें भगवान का फलों से अभिषेक, चंदन से अभिषेक, सर्व औषधी युक्त जल से अभिषेक, पुष्पों से अभिषेक किया गया।

उसके पश्चात भगवान को भोग लगाकर महाआरती की गई और सभी उपस्थित भक्त जनों को श्री रामानुज भगवान के द्वारा पदत दिव्य ज्ञान जो श्री संप्रदाय की परंपराएं हैं, रामानुज भगवान की जन्म की कथा सभी भक्त जनों को श्रवण कराया गया। भगवान श्री रामानुज आचार्य जी के 1007वें जयंती महामहोत्सव के पावन अवसर पर बिलासपुर मे एक मात्र अत्यंत प्राचीन 150 वर्ष पुराने श्री रामानुज भगवान के मंदिर मे भव्य महाअभिषेक, अर्चना और महाआरती का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments