Homeहमर बिलासपुरपुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने के मामले में तारबाहर पुलिस ने 10...

पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने के मामले में तारबाहर पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

थाना तारबाहर का घेराव कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने के मामले में फरार 10 आरोपियों को तारबाहर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि 31 जनवरी को जय किशन यादव उर्फ राजू यादव, मैडी राव सहित अन्य ने एफसीआई चौक के पास स्थित अमृततुल्य चाय दुकान लगाने वाले चंद्रेश घृतलहरे के साथ गाली गलौच कर मारपीट किया था। इस मामले में जब चंद्रेश ने थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जातिगत गाली गलौज का मामला दर्ज कराया तो इसके विरोध में आरोपियों और आरोपियों के समर्थकों के द्वारा थाना तार बाहर पहुंचकर न केवल थाने का घेराव किया गया, बल्कि पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया।

इसके बाद थाना तारबाहर पुलिस ने धारा 147, 149 और 186 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था। वहीं वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान भी की जा रही थी। जब आरोपियों की पहचान हुई तो सभी आरोपी फरार हो गए थे। जिनकी खोजबीन करते हुए तार बाहर पुलिस ने रविवार को राजू यादव, ज्योतिप्रकाश, शिवम दुबे, अक्षय सिंह और प्रेम कुमार सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments