कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

सिम्स अस्पताल से एसी का कॉपर वायर चोरी हो जाने की वजह से यहां मरीजो से लेकर चिकित्सकों तक को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा भी यहां अन्य अव्यवस्थाएं फैली हुई है। इसकी खबरें भी रोजाना न्यूज़ चैनल से लेकर दैनिक अखबारों में प्रकाशित की जा रही है। यही वजह रही कि इसकी जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने भी सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मंगलवार की सुबह-सुबह कलेक्टर अवनीश शरण सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल के प्रवेश द्वार पर ही मरीजों के लिए स्ट्रेचर और व्हील चेयर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ओपीडी के सामने भी मरीजों के लिए स्ट्रेचर और व्हील चेयर उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वयं यह व्यवस्था मौके पर तत्काल करवाई। व्हील चेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध होने की सुविधा संबंधी सूचना भी लगाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अस्पताल में घूम-घूमकर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने अस्पताल में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाये जा रहे टॉयलेट को हर हाल में इस महीने की 25 तारीख तक पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल में बनाए गए किचन शेड में ही मरीजों के परिजन भोजन बनाएं। कलेक्टर ने आपात चिकित्सा मेल एवं फीमेल वार्ड का जायजा लिया। मरीजों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। गनियारी से आए मरीज राम रतन सूर्यवंशी ने बताया कि यहां ठीक से इलाज हो रहा है। खाना भी समय पर मिल रहा है। बिल्हा के अनिल कुमार ने बताया कि दवाई समय पर मिल रही है। कलेक्टर ने लेबर वार्ड का भी जायजा लिया। वहां कूलर में पानी की व्यवस्था न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सभी की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए स्पष्ट कार्य विभाजन करने कहा। फीमेल वार्ड का भी निरीक्षण कर मरीजों को मिल रहे इलाज की जानकारी ली। इस दौरान कुछ मरीजो और उनके परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की तो कुछ ने संतुलित जवाब दिया। कलेक्टर ने इसके अलावा एमआरडी कक्ष, आई वार्ड, आईसीयू, मनोरोग वार्ड, टीबी चेस्ट वार्ड, मेल मेडिकल वार्ड सहित अस्पताल के अन्य वार्डाें का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल अधीक्षक एसके नायक, उप अधीक्षक डॉ. विवेक शर्मा सहित पीडब्ल्यूडी और सीजीएमसी के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles