निजात अभियान चलाकर अवैध शराब पर की गई कार्यवाही,एक आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्यवाही

बिलासपुर / पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव.शर्मा अनुविभागीय पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना पचपेड़ी द्वारा टीम बनाकर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली अभियान केचलाकर रेड कार्रवाई किया गया । कृत कार्यवाही के दौरान ग्राम भटचौरा में राकेश कुमार सेन अपने दुकान में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 06.120 लीटर किमती 2720 रुपए को बिक्री करने के नियत से छिपाकर रखा मिला उक्त संबंध में व्यक्ति को शराब बिक्री करने एवम् रखने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने कहते हुए पर्याप्त समय दिया गया किंतु आरोपी द्वारा किसी भी प्रकार का अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किया गया उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 09.08.2023 को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया

     उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय,प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह आरक्षक सद्दाम पाटले, देवेंद्र मरकाम, राजीव सिंह महिला आरक्षक मीना राठौर, विशेष योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles