चौथे चरण के आगामी मतदान के लिए भाजपा प्रदेश संगठन, मंत्री, विधायकों का दूसरे राज्यों में प्रचार प्रसार हेतु नियुक्ति।

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में सभी लोकसभाओं में चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब देश के अन्य हिस्सों में आगामी चार चरण के होने वाले मतदान को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन यहां के मंत्रियों, विधायकों सहित पूर्व विधायको और संगठन के अनुभवी नेताओं को दूसरे राज्यों के लोकसभाओं में बड़ी जिम्मेदारी दे कर नियुक्त कर रही है जिसमे बिलासपुर संभाग से भी बड़े बड़े भाजपा नेताओं के नाम को शामिल है।

छत्तीसगढ़ सरकार में डिप्टी सीएम अरूण साव को उड़ीसा राज्य के कालाहांडी,संबलपुर और बरगढ़ सहित तीन लोकसभाओं की जिम्मेदारी मिली है भाजपा में विभिन्न बड़े पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक को झारखण्ड राज्य में जमशेदपुर लोकसभा का प्रभार दिया गया है। वही बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में दिल्ली सरकार में मंत्री रहे अनुराग ठाकुर के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे। भाजपा संगठन द्वारा पूर्व विधायकों और संगठन के चर्चित चेहरों को भी दूसरे राज्यों में होने वाले चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके अन्तर्गत प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी को जमशेदपुर लोकसभा में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा, पूर्व विधायक रजनीश सिंह को पोटका विधानसभा, डा कृष्णमूर्ति बांधी को बहरागुड़ा विधानसभा और घाटसीला विधानसभा में सौरभ सिंह को विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles