Homeहमर बिलासपुरएसईसीआर बिलासपुर जोन कार्यालय की सुरक्षा भगवान भरोसे, अग्नि शमन यंत्र की...

एसईसीआर बिलासपुर जोन कार्यालय की सुरक्षा भगवान भरोसे, अग्नि शमन यंत्र की तिथि एक्सपायर।

एसईसीआर बिलासपुर जोन कार्यालय की सुरक्षा भगवान भरोसे है, और रेल प्रशासन है जिसने रेल यात्रियों की सुरक्षा का हवाला देकर 15 मई को एआरटी साइडिंग में मॉकड्रिल का कार्यक्रम रखा है। दरअसल हम बात कर रहे है अग्नि शमन यंत्र की जो जीएम कार्यालय में जगह जगह तो नजर जरूर आ रहे हैं। लेकिन अग्नि शमन यंत्र की हालात बदहाल भी नजर आ रही है। हमारे कैमरे की नजर से आप देख सकते है कि अग्नि शमन यंत्र में एक्सपायरी तिथि काले रंग से 2023 लिखा हुआ है, किसी मे 2022 तो किसी मे 2021 लिखा हुआ है। उस पर अलग स्टीकर से अग्नि शमन यंत्र में कंपनी के मालिक का नाम भी चस्पा है।

जिस तरह से अलग अलग अग्निशमन यंत्र या यूं कहें कि सिलेंडर में अलग अलग तिथि,,अलग अलग चस्पा है उससे समझ नही आ रहा है कौन सा चस्पा सही है और कौन सा गलत है। ऐसे में यह भी समझ से परे हैं कि आगजनी जैसे आपातकालीन स्थिति में यह यंत्र उपयोगी साबित होंगे भी या नहीं। फिलहाल इस संबंध में जब रेलवे के अधिकारी और कंपनी के मालिक राजीव पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सिलेंडर जरूर पुराना है लेकिन उसमें समय-समय पर रिफिलिंग किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments