सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी धनवार पारा में रहने वाले यादव परिवार की 19 साल की बेटी 15 मई से लापता है। परिजनों ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इधर परिजन आरोप लगा रहे हैं कि उनके घर के आसपास मोहल्ले में ही रहने वाला सादिक खान चक्कर लगा रहा था।

जब युवती के भाई ने उसे रोका टोका तो सादिक खान ने धमकाया कि तेरी बहन को उठाकर ले जाऊंगा। इसके बाद से ही युवती लापता है, इसलिए परिजनों ने सादिक खान पर ही संदेह जताया हैं कि वह उनकी बहन को अपहरण करके ले गया है। पुलिस शिकायत दर्ज कर गुम युति की तलाश कर रही है जबकि परिजनों का आरोप है कि पुलिस को संदेही सादिक खान की तलाश करनी चाहिए क्योंकि उनकी बेटी हो ना हो सादिक खान के पास ही है।




