डायल 112 के द्वारा प्रदेश में जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा के दृष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर कमांड सेंटर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम परसदा भटगांव निवासी इतवारा बाई ने घरेलू विवाद मे जहर का सेवन कर लिया। सूचना पाकर बिल्हा डॉयल-112 फरिश्ता बनकर कॉलर के घर पहुंची, जहां एक महिला जमीन पर बेहोश पड़ी थी। आसपास कीटनाशक की तेज़ ‘बू’ आ रही थी। महिला को अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं था। मौके पर पहुंची 112 टीम द्वारा तत्काल 112 वाहन से CHC बिल्हा में भर्ती कराया गया। जिसे डॉक्टरों द्वारा इलाज कर महिला की जान बचाई गयी। एसपी ने भी डायल 112 के आरक्षक जयशंकर साहू, चालक दीपक कुमार की सराहना करते हुए पुरस्कृत किया।


