शहर के अलग-अलग हिस्सों में 21 से 31 मई तक सुबह 8:00 से 12:30 तक बिजली बंद रखी जाएगी। इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। बारिश के पूर्व लाइनों के मेंटेनेंस के अलावा पेड़ों की कटाई छंटाई की जाएगी। ताकि आंधी तूफान के दौरान समस्या ना आए। आंधी बारिश के समय शहर में बिजली बंद की समस्या आती है। इसके बाद मरम्मत में घंटे लग जाते हैं। इसे देखते हुए विद्युत वितरण कंपनी ने मेंटेनेंस अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान सब स्टेशन में और ट्रांसफार्मर में काम किया जा रहा है। चुनाव के कारण बारिश के पूर्व मेंटेनेंस अभियान को रोक दिया गया था। इसे अब शुरू कर दिया गया है। नेहरू नगर क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है।





