बुधवार को थाना तोरवा में लगे वाटर कूलर का पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने शुभारंभ किया। भीषण गर्मी को देखते हुए थाना तोरवा आने जाने वाले फरियादियों और थाने के स्टाफ के लिए वाटर कूलर की जरूरत महसूस हो रही थी। जो बुधवार को व्यापारी संघ के उपस्थिति में एसपी के हाथों हुए शुभारंभ के साथ पूरी हुई।

तोरवा पुलिस थाने के स्टाफ और थाने में आने वाले फरियादियों को अब शुद्ध एवं ठंडा पानी पीने को मिलेगा। इसके लिए तोरवा पुलिस ने जन सहयोग से थाने में वाटर कूलर लगवाया है। बुधवार को एसपी रजनेश सिंह ने फीता काटकर वाटर कूलर की औपचारिक शुरुआत की। वाटर कूलर के लग जाने से अब तोरवा पुलिस थाने में तैनात पुलिस स्टाफ को शुद्ध और ठंडा पानी मिलेगा। शुभारंभ पर थाना तोरवा पहुंचे एसपी रजनीश सिंह ने इस सराहनीय पहल के लिए थाना तोरवा पुलिस और बुधवारी बाजार के व्यापारी संघ की सराहना की। एसपी ने कहा कि इस तरह मानवीय पहल सभी को करना चाहिए। क्योंकि भीषण गर्मी के समय किसी को पानी पिलाना भी बहुत बड़ा पुण्य का काम होता है। कम से कम यह पुण्य का काम अब थाना तोरवा के द्वारा रोजाना किया जाएगा।

गौरतलब है कि बिलासपुर में इन दोनों भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा दिनों दिन बढ़ता चला जा रहा है। सुबह 11 बजे के बाद चहल पहल भरी सड़के भी वीरान होने लग जाती है, वही लोग समय से घर या कार्यालय में दुबक जाते हैं। इसी तरह अगर बात की जाए रेलवे क्षेत्र की तो यहां राह चलते लोगों को ठंडे पानी के लिए दूर दूर तक एक भी वाटर कूलर की व्यवस्था नहीं थी। हालांकि उस कमी को दूर करते हुए थाना तोरवा टी आई राहुल तिवारी और अन्य स्टाफ ने थाने में जन सहयोग से अच्छी कंपनी का वाटर कूलर स्थापित कर लिया है। वाटर कूलर के लगने से अब यहां से होकर गुजरने वाले लोगों को कम से कम प्यासा तो नहीं गुजरना पड़ेगा।



