Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर के अंबेडकर नगर स्थित नागार्जुन बुद्ध विहार में भगवान गौतम बुद्ध...

बिलासपुर के अंबेडकर नगर स्थित नागार्जुन बुद्ध विहार में भगवान गौतम बुद्ध की जयंती पर अनुष्ठानों का आयोजन संपन्न।

बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती बुद्ध पूर्णिमा पर सभी बौद्ध विहारों में विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए। हर वर्ष वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। भगवान बुद्ध से जुड़ी प्रायः सभी प्रमुख घटना इसी तिथि पर हुई थी। बिलासपुर के अंबेडकर नगर स्थित नागार्जुन बुद्ध विहार में भी सुबह से ही अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जहां सफेद वस्त्रों में भगवान बुद्ध के अनुयाई पहुंचे। बुद्ध प्रतिमा के समक्ष धूप दीप दिखाकर पुष्प अर्पित किया गया। पंचांग प्रणाम और अन्य धार्मिक अनुष्ठान हुए। साथ ही सभी के बीच खीर का वितरण किया गया। इसी तरह पंचशील बुद्ध विहार में भी दिन भर विविध अनुष्ठान और शाम को शोभायात्रा निकाली गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments