10 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वायतशासी कर्मचारी महासंघ ने कलेक्ट्रेट घेरा, मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

प्रदेश अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा- निकायों कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सरकार ने घोषणा पत्र पर आज तक अमल नहीं किया।

प्रदेश के निकाय कर्मचारियों में आक्रोश आज प्रदेश के सभी जिलों में धरना आंदोलन किया

बिलासपुर। स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ ने आज अपनी 10 सूत्रीय मांगो को लेकर पूरे प्रदेश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा । यहां भी महासंघ के द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। जमकर प्रदर्शन किया गया नारेबाजी की गई। स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश तिवारी का कहना है कि पूर्व में कांग्रेस सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में कर्मचारियों के लिए बहुत सारे वादे किए थे तथा घोषणा पत्र के अनुसार कार्यरत निकायों में कार्यरत अनियमित दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाने का वादा प्रदेश सरकार ने किया था । आउटसोर्सिंग बंद करने का वादा भी करते हुए निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित करने एवं ठेका समाप्त करने का घोषणापत्र जारी किया था। लेकिन आज तक कर्मचारियों को नियमितीकरण नहीं किया। और ना ही ठेका प्रथा बंद किया गया । कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र के अनुसार आउटसोर्सिंग बंद करने के बाद निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित किया जाए . सुरेश तिवारी ने कहां है की घोषणा के परिपालन में निकायों में पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए तथा कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी की सेवाए नियमित किया जाए। नगरीय निकायों की वर्तमान पद स्थापना के आधार पर संशोधित सेट अप लागू किया जाए और नगर पालिका निगम एवं नगर पंचायत में कर्मचारियों की प्रति नियुक्ति बंद की जाए। कोषालय (ट्रेजरी)से नगरीय निकाय के अधिकारी कर्मचारियों को भुगतान किया जावे प्रदेश सरकार निकायों कर्मचारियों के लिए जो घोषणा पत्र में वादा किया था वह पूरा करें । स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री सर्वेश तिवारी तथा नंदकुमार कुशवाहा की अगवाही में आज जिले के नगर निगम के कर्मचारी जिला के नगर पंचायत के कर्मचारी धरना आंदोलन में शामिल हुए और महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि मुख्यमंत्री के द्वारा संगठन के साथ चर्चा एवं उच्च स्तरीय कमेटी के गठन किया गया था तथा निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया था सर्वेश तिवारी का कहना है कि आज तक नगरी निकायों में घोषणा पत्र पर अमल नहीं किया गया । स्वच्छता दीदी को भी कलेक्टर दर पर भुगतान करने की मांग कर्मचारी महासंघ ने की है । आज के धरना आंदोलन में प्रमुख रूप से सुरेश तिवारी उदय राज भोसले अभिषेक मिश्रा किरण सिंह रामेश्वरी सागर मनोज केवट नंद कुमार कुशवाहा , सर्वेश तिवारी जुगल सिंह ठाकुर गंगाराम साहू हरीश जैन भारत साहू भागचंद साहू आदित्य दुबे जयप्रकाश राजू साहू संजय साहू संतोष चौहान दुकालू राम साहू रूपेश जायसवाल मोहनलाल ओम जी ठाकुर मेलाराम टंडन कौशल यादव सलीम बॉक्स विशाल गुप्ता साधु लाल शोभा दीदी अंजलि यादव अनीता साहू साधु राम सूर्यवंशी के अलावा बिलासपुर जिले के निकायों के कर्मचारी भारी संख्या में मौजूद रहे। सुरेश तिवारी ने कहा है कि स्वायत्तशासी कर्मचारियों की समस्या का निराकरण करने के लिए संगठन के दो प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए मुख्यमंत्री के साथ बैठक आयोजित की जाए एवं महासंघ की मांगों का शीघ्र निराकरण करने की कार्यवाही की जाए। आज पूरे प्रदेश में सभी जिलों में प्रदेश स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर प्रदेशअध्यक्ष सुरेश तिवारी के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles