नौतपा के दूसरे दिन गर्मी के तेवर से झुलसे लोग, शहर के सड़के और बाजार में सन्नाटा।

नौतपा के दूसरे दिन गर्मी के तेवर से लोग झुलस गए। सुबह तीखी धूप के बाद लगभग पूरे समय सूरज बादलों की ओट में छुपा रहा। इसके बावजूद गर्म हवाएं चली सड़क और बाजार में सन्नाटा रहा। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे उमस बढ़ गई। देर शाम तक गर्म हवा चलती रही। शहर का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को लूं चलने की आशंका जताई है। तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। रविवार को सुबह से ही धूप तीखी थी। छुट्टी का दिन होने के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। हालांकि तेज गर्मी के कारण ऐसी और कुलर से भी राहत नहीं मिली।

इस बीच शहर के कई इलाकों में बिजली जाने के कारण लोग पसीने से तरबतर होते रहे। दिन का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से महज 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रोजाना दर्ज हो रहे तापमान पर गौर करें तो 19 दिनों बाद इतना ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ। अचानक से हो रहे मौसम में परिवर्तन के कारण गर्मी और उमस में और बढ़ोतरी हो गई है। दोपहर के समय में सड़क पर ज्यादा लोग नजर नहीं आ रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है। दोपहर भर तेज गर्मी और धूप के बाद शाम में अचानक से मौसम का परिवर्तन उमस को बढ़ा रहा है। जिससे गर्मी और ज्यादा बढ़ रही है। तापमान में वृद्धि होने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles