Homeहमर बिलासपुरसिम्स में चोरी के आरोपी कर्मचारियों को बचाने का अधीक्षक पर लग...

सिम्स में चोरी के आरोपी कर्मचारियों को बचाने का अधीक्षक पर लग रहा आरोप।

सिम्स अपनी विभिन्न खामियों को लेकर सुर्खियों में तो बना ही हुआ था, वर्तमान में यहां हो रहे चोरी के मामलों को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। चोरी के मामले में सिम्स के सुरक्षाकर्मियों ने सिम्स के शासकीय कर्मचारी को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। जब सुरक्षाकर्मियों ने इसकी जानकारी सिम्स के अधीक्षक सुजीत नायक को दी तो तो उन्होंने यह कहकर चलता कर दिया कि जो भी हो यह सिम्स का शासकीय कर्मचारी है। अगर इस पर कार्यवाही होगी तो इसकी नौकरी चली जाएगी और वैसे भी यह चोर नहीं हो सकता।अधीक्षक के इस निर्णय पर सिम्स के सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए सिम्स के अधीक्षक और डीन के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीते दिन कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया था।

इस दौरान उन्होंने पाया था कि सिम्स इसमें लगी ऐसी के कॉपर वायर चोरी हो गए हैं जिस पर उन्होंने सिम्स प्रबंधन पर जमकर नाराजगी भी जाहिर की थी और जो भी ऐसा हरकत कर रहा है उसके विरुद्ध कार्यवाही करने की निर्देश दिए थे। इन निर्देशों का पालन करते हुए सिम्स के सुरक्षाकर्मियों ने चोरी करते हुए सिम्स के शासकीय कर्मचारी रामायण श्रीवास को धर दबोचा। जिसके कब्जे से सुरक्षाकर्मियों ने कॉपर वायर, एसी इनडोर जब्त किया। जब वे इसकी शिकायत के लिए सिम्स के अधीक्षक, सिम्स चौकी और सिटी कोतवाली पुलिस के पास पहुंचे तो सभी ने इन्हें चलता कर दिया। किसी तरह हिम्मत करके मीडिया के पास पहुंची महिला सुरक्षाकर्मी लक्ष्मी दुबे ने बताया कि शासकीय कर्मचारी ही चोर निकला तो उसे छोड़ दिया यही अगर कोई सुरक्षाकर्मी रहता तो उसपर कार्यवाही कर सलाखों के पीछे भेज देते।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments