Homeहमर बिलासपुरजोनल स्टेशन में यात्रियों का गर्मी से हाल बेहाल, गुरुवार को घंटों...

जोनल स्टेशन में यात्रियों का गर्मी से हाल बेहाल, गुरुवार को घंटों मिस्टिंग मशीन और पंखे रहे बंद।

जोनल स्टेशन में यात्रियों का गर्मी से हाल बेहाल है। उन्हें यहां न तो पंखे की हवा मिल रही और न मिस्टिंग मशीन की ठंडक। गुरुवार को दोपहर में गर्मी से बचाव की यह दोनों सुविधाएं बंद रही। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। यात्री इस अव्यवस्था को लेकर रेल प्रशासन के प्रति आक्रोशित नजर आए।

बिलासपुर जोनल मुख्यालय का स्टेशन है लेकिन स्तर के हिसाब से यहां यात्रियों की सुविधाएं नहीं मिल पातीं। यहां कई तरह की दिक्कतों से यात्रियों को जुझना पड़ता है। गर्मी से बचाव के लिए स्टेशन में मिस्टिंग मशीन लगाई गई। इस सुविधा के तहत प्लेटफार्म के ऊपरी हिस्से में पतली पाइप लाइन बिछाई गई है, जिनमें बीच- बीच में छोटी-छोटी छेद है। जहां से पानी फौव्वारे की तरह निकलते हैं। इससे स्टेशन का वातारण ठंडा रहता है। यात्रियों को इस सुविधा से काफी राहत मिलती है। लेकिन, रेलवे इस सुविधा को यात्रियों को बेहतर ढंग से उपलब्ध नहीं करा पा रही है। गुरुवार को तो यह पूरे समय बंद रही। इतना ही नहीं पंखे भी बंद कर दिए गए थे। इसके कारण प्लेटफार्म गर्म हो गया।

स्थिति यह थी कि यात्री कुर्सी पर बैठ नहीं पा रहे थे। गर्मी से बेचैन यात्री इधर-उधर चहल-कदमी करते नजर आए। कुछ यात्रियों ने इसकी शिकायत भी की। लेकिन, उनकी सुनवाई नहीं हुई। घंटों मिस्टिंग मशीन और पंखे बंद ही रहे। एक तो गर्मी ऊपर से ट्रेनों की लतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी थी। इस अव्यवस्था को लेकर यात्रियों में नाराजगी थी और हैरान भी थे कि रेलवे को यात्रियों की दिक्कत आखिर नजर क्यो नहीं आती। ठंडा पानी भी नहीं मिल रहा है। चौतरफा परेशानी से जुझ रहे यात्रियों का कहना था कि रेल प्रशासन की सारी व्यवस्थाएं ठप पड़ी हुई है। उन्हें यात्रियों की जरा भी चिंता नहीं है। यदि चिंता रहती तो यात्रियों को स्टेशन में गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments