आम आदमी पार्टी का बढ़ता कारवां डॉ उज्वला के साथ

बिलासपुर। बिलासपुर शहर की जानी-मानी नेत्री आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव उज्वला कराड़े की अगुवाई में आज मोटर गैरेज संघ के अध्यक्ष बाबा खान ने आप का दामन थाम लिया बता दें कि इसके कुछ दिन पूर्व ही नेत्र रोग विशेषज्ञ प्रकाश हेनरी जी उनकी पत्नी अर्चना हेनरी जी को भी डॉ. उज्वला कराडे ने आम आदमी पार्टी में शामिल किया है

आज आम आदमी पार्टी में शमिल होने के दौरान बाबा खान
ने कहा आज आम आदमी पार्टी बेहतर विकल्प है जो मुद्दों की राजनीति करती है इसलिए वो बेहतर विकल्प के लिए आप में शामिल होकर प्रदेश में आप की सरकार बनाने के लिए काम करेगी. उन्होंने आप के सभी पदाधिकारियों का आप पार्टी में शामिल करने के लिए उनका शुक्रिया किया.

इस दौरान डॉ.उज्वला कराड़े ने कहा कि जो लोग वाकई जनता के हित में काम करना चाहते हैं वे दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से खुश होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. जो लोग दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी बदलाव चाहते हैं और छत्तीसगढ़ से भ्रष्टाचार खत्म करना चाहते हैं, वह अरविंद केजरीवाल की सरकार के नेतृत्व में काम करने की इच्छा रखते हैं.

आज पार्टी प्रवेश के दौरान आम आदमी पार्टी के देवेंद्र कुर्रे जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ , नेहा अली ब्लॉक अध्यक्ष , आजम मिर्जा वार्ड अध्यक्ष , प्रियंका रवानी सह वार्ड अध्यक्ष उपस्थित रहे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles