Homeहमर बिलासपुरबकरे की हत्या …. ! मामला पहुंचा थाने….बकरे के मालिक ने पड़ोसी...

बकरे की हत्या …. ! मामला पहुंचा थाने….बकरे के मालिक ने पड़ोसी के खिलाफ दर्ज कराया मामला…

रत्नपुर / बिलासपुर / रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसाझार के खुर्दबैछाली में एक अनोखा मामला सामने आया है…. बकरे की हत्या कर घर के पटाव में छुपाया गया था…जिसका खुलासा खुद पीड़ित ने किया है….दरअसल ये अनोखा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के ..बछाली खुर्द ग्राम पंचायत भैंसाझार का है बकरे के मालिक परदेशी राम ने सरपंच के ड्राइवर पर बकरे की चोरी कर हत्या करने का आरोप लगाया है..बकरा मालिक मुआवज़े की जगह आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहा है…पीड़ित मृत बकरे को लेकर थाना पहुंचा था…

.प्रार्थी परदेशी राम मरकाम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके ही गांव का उमाशंकर राजपूत के द्वारा उनके बकरे का गर्दन मरोड़ कर हत्या कर घर के पटाव में छुपा दिया गया था जिस पर रतनपुर पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है….पुलिस आगे की विवेचना में जुटी हुई है…

Q

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments