Homeहमर बिलासपुरसिलगिट्टी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराने आए प्रार्थी के साथ एएसपी...

सिलगिट्टी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराने आए प्रार्थी के साथ एएसपी द्वारा गाली गलौज, मामला एसपी तक पहुंचा।

एक तरफ जिले के एसपी चेतना अभियान शुरू कर आम जनता को पुलिस के साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि जनता के मन में व्याप्त पुलिस के प्रति जो डर है वह निकल जाए और बढ़ते अपराधों को रोकने में पुलिस को सहायता मिले। लेकिन दूसरी ओर थाने में पदस्थ कुछ पुलिसकर्मी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रार्थियों के साथ दुर्व्यवहार गाली गलौज करने जैसी घटनाएं थी सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक घटना बिलासपुर के सिरगिट्टी थाने में देखने को मिली है।

सिरगिट्टी थाने में पदस्थ एएसआई उमेश उपाध्याय ने एफआईआर लिखवाने आए प्रार्थी को गंदी-गंदी गालियां देकर भगा दिया। कहा कि भाग जा नहीं तो तुझे ही थाने में बंद कर दूंगा। प्रार्थी ने इस पूरी बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया है। ऑडियो में एएसआई उमेश उपाध्याय प्रार्थी को गंदी गालियां देते साफ़ सुना जा सकता है। प्रार्थी ने इस घटना की शिकायत बिलासपुर एसपी से की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक द्वारा एडिशनल एसपी उमेश कश्यप को इस संबंध में जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments