शनिचरी बाजार स्थित शराब दुकान और अवैध चखना सेंटर के पास गाली गलौच करने से आम जनता परेशान, बच्चों, महिलाओं पर भी गलत प्रभाव।

शनिचरी बाजार के पुराने सब्जी मंडी के पास स्थित शराब दुकान के आसपास अवैध चखना सेंटर से यहां के स्थानीय लोग, राहगीर और व्यापारी हलकान है, उनका कहना है शनिचरी रपटा से चिंगराज पारा जाने वाले मार्ग पर दो शराब दुकाने संचालित हो रहे हैं, जो अवैध है। इसके चलते शराबी चखना सेंटर के सामने सामान लेनदेन करते है, जिससे आए दिन यहाँ मारपीट गाली गलौज होने लगता है, यहां से गुजरने वाले राहगीर महिला और बच्चे पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। यहां के स्थानीय वासी और व्यापारियों का कहना है कि इन अवैध चखना सैंटरो की वजह से इस क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है, यहां से गुजरना और रहना दुभर हो गया है, रहवासियों ने प्रशासन से निवेदन किया है कि इन अवैध चखना दुकानों को यहां से हटाया जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles