कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मरकाम का दवा, छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीट पर कांग्रेस जीत रही।

पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम शनिवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए महत्वपूर्ण बयान दिए। उन्होंने बीजेपी के चिंतन शिविर पर तंज कसते हुए कहा कि यह समय चिंतन मनन करने का नहीं है। जनता का काम करने का समय है। 5 महीने में छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त हो गई है। कांग्रेस सरकार में बिजली बिल हाफ थी। विष्णु देव साय की सरकार में बिजली ही हाफ हो गई है।

दरअसल छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का पत्ता साफ होता देख कांग्रेसियों में बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है, पूर्व पीसीसी चीफ के बातचीत से बौखलाहट झलक रही हैं, आपसी गुट बाजी से विधानसभा चुनाव में करारी हार का डर इन्हें लोकसभा में भी हैं, जिसके चलते भाजपा पर तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं ।मोहन मरकाम का कहना हैं बीजेपी को सत्ता का घमंड हो गया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार अपने चंद उद्योगपतियों को फायदा देना चाहती है। एक सोची समझी साजिश के तहत बस्तर से आदिवासियों को खदेड़ने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की कितनी सिट आ रही है इस सवाल पर उन्होंने कहा सभी ग्यारह सीट जीत रहे है। अब इसे उनकी आत्ममुग्धता न कहे तो क्या कहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles