4 जून को होने वाले मतगणना की तैयारी को लेकर बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने मीडिया से की बातचीत।

आगामी 4 जून को होने वाले मतगणना की तैयारी को लेकर बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने मीडिया से बातचीत की। 18 वे लोकसभा के लिए 4 जून सवेरे 8:00 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है ।बिलासपुर में कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना की प्रक्रिया पूरी होगी, जबकि मुंगेली जिले के दो विधानसभाओं मुंगेली और लोरमी की मतगणना चातर खार में होगी। कलेक्टर ने बताया कि सुबह 6:00 पोस्टल बैलेट जिला कार्यालय के कोषागार स्थित स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल ले जाए जाएंगे ।सवेरे 8:00 बजे पोस्टल मतों की गणना होगी। डाक मत पत्रों की गणना के लिए अलग से व्यवस्था की गई है. 13 टेबलों पर इसकी गणना होगी 8:00 बजे से ईवीएम मशीनों से गिनती का काम शुरू होगा।

मुंगेली के डाक मत पत्रों की गणना भी बिलासपुर में ही होगी। सीसीटीवी की मदद से पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। चाकचौबंद व्यवस्था के बीच मतगणना की प्रक्रिया पूरी होगी , जहां अभिकर्ता या कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन, आईपैड लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बीडी सिगरेट गुटका आदि नहीं ले जा पाएंगे। सभी विधानसभाओं के लिए 14- 14 टेबल पर मतगणना की प्रक्रिया होगी। उम्मीद की जा रही है की सबसे पहले बिलासपुर विधानसभा के नतीजे सामने आएंगे। रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसे खारिज करते हुए कलेक्टर ने आरोपो को सिरे से नकार दिया और कहा कि यह उनका भ्रम है, वास्तव में ऐसा नहीं होता।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles