सेवा और देश प्रेम के लिए विख्यात भारत स्काउट-गाइड के विद्यार्थी बढ़ती गर्मी के मौसम में राहगीरों को शीतल जल पिला कर गर्मी से राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस पुनीत कार्य में जिला संगठन आयुक्त ज्योति देव और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जिला मुख्यालय बिलासपुर के विभिन्न दलों के प्रशिक्षक और विद्यार्थी भी उपस्थित होकर सहयोग कर रहे हैं, यह सेवा पूरे ग्रीष्मकाल तक जारी रहेगा।गौरतलब है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त दिलीप स्वाईन, जिला संगठन आयुक्त, द.पू.म. रेलवे, बिलासपुर एवं पी मुरली मोहन राव जिला प्रशिक्षण आयुक्त द.पू.म. रेलवे, बिलासपुर, के नेतृत्व में क्षेत्र में बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिलासपुर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड के जिला मुख्यालय के सामने लगभग एक महीने से प्याऊ घर खोलकर राहगीरों को शीतल जल पिलाया जा रहा है।

गौरतलब हो कि रेलवे स्टेशन बांग्ला यार्ड से लेकर तारबाहर एफसीआई गोदाम और तार बहार नाका चौक तक पेयजल का किसी तरह का कोई साधन मौजूद नही है। ऐसे में जिस तरह से भारत स्काउट एवं गाइड के द्वारा सेवाभाव के साथ राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है वे काफी सराहनीय है। स्काउट गाइड के बच्चे केवल मनुष्यो को ही नहीं बल्कि गर्मी के इस जानलेवा मौसम में पशु पक्षियों को भी जल पिलाकर उन्हें राहत प्रदान कर रहे हैं।



