Homeहमर बिलासपुरचेतना अभियान के तहत शहर में दूसरे दिन पुलिस मैदान से करीब...

चेतना अभियान के तहत शहर में दूसरे दिन पुलिस मैदान से करीब 3000 ऑटो चालकों की निकाली गई रैली।

ऑटो रैली चेतना अभियान के तहत दूसरे दिन पुलिस मैदान से करीब 3000 ऑटो चालकों की रैली निकाली गई, जिसे एसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने सभी ऑटो चालकों को अब सड़कों पर खून की बूंदे नहीं की शपथ दिलाई। खास बात यह रही कि स्वयं एसपी ई-रिक्शा पर सवार होकर इस रैली में शामिल हुए।

इसी कार्यक्रम के तहत शाम को शहर के 10 प्रमुख चौक चौराहो में यातायात पाठशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की सलाह दी गई। कार चालकों को सीट बेल्ट लगाकर और बिना नशा किये वाहन चलाने की हिदायत दी गई। टू व्हीलर वाहन चालकों को भी तीन सवारी ना बिठाने , वाहन चलाते हुए मोबाइल पर बात न करने, यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। इस दौरान बहतराई चौक और ऊर्जा पार्क राजकिशोर नगर में यातायात पाठशाला को एसपी ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments