सरकारी स्कूलों के लगातार गिरते शिक्षा स्तर और पास प्रतिशत में कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग चिंतित, दिए कड़े निर्देश।

सरकारी स्कूलों के लगातार गिरते शिक्षा स्तर और पास प्रतिशत में कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग चिंतित है, इसे लेकर स्कूल शिक्षा सचिव ने सभी शिक्षा अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए हैं, निर्देश के आधार पर जिला शिक्षा विभाग स्कूलो में नई योजना चलाने जा रहा है, इसके तहत मिशन 75 चलाया जाएगा, सभी स्कूलों के प्राचार्यो की बैठक लेकर उन्हें इस योजना की जानकारी दी जाएगी, मिशन सेवेंटी फाइव के अनुसार दसवीं और बारहवीं में 75% से अधिक अंक लाने प्रयास किया जाएगा।

इसके लिए योजना बनाकर काम किया जाएगा, जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि लगातार स्कूलों में पासिंग प्रतिशत कम आ रहा है, इसलिए मिशन 75 के तहत प्रतिशत सुधारने सामुहिक प्रयास किया जाएगा, योजना के तहत शिक्षक और प्राचार्य को दिशा निर्देश, प्रशिक्षण दिए जाएंगे जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई का स्तर सुधारा जा सके, ताकि उनके अंक 75% से अधिक आए। योजना का क्रियान्वयन अगले सत्र से किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles