हैंडओवर मिलने के बाद तिफरा स्थित हाईटेक बस स्टैंड को बेहतर संवारने में जुटे बिलासपुर नगर निगम।

तिफरा स्थित हाईटेक बस स्टैंड बेहतर यात्री सुविधाओं के साथ नए लुक में नजर आने वाला है। हैंडओवर मिलने के बाद नगर निगम बिलासपुर इसे संवारने में जुट गया हैं। कलेक्टर अवनीश शरण और निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर नगर निगम ने हाईटेक बस स्टैंड का उन्नयन और कायाकल्प का कार्य प्रारंभ कर दिया हैं। नगर निगम द्वारा 1 करोड़ 95 लाख 79 हजार की लागत से हाईटेक बस स्टैंड का उन्नयन किया जा रहा हैं, जिसमें उन्नत विद्युतीकरण, पानी के लिए पाइपलाइन, बिल्डिंग मरम्मत समेत रंग रोंगन का कार्य किया जा रहा हैं।

करीब 14 साल पहले बिलासपुर में प्रदेश का पहला हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण तिफरा में किया गया था,जिसे अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का दर्जा प्राप्त है। प्रारंभ से हाईटेक बस स्टैंड का संचालन छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा किया जा रहा था। संचालन की जिम्मेदारी नगर निगम को मिलने के बाद निगम ने योजना तैयार कर इसके कायाकल्प और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया हैं। मई के अंत में कार्य शुरु किया गया हैं जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles