Homeहमर बिलासपुरराष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन समितियां के आदेशानुसार इस बार ऑटोनॉमस सहित सभी...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन समितियां के आदेशानुसार इस बार ऑटोनॉमस सहित सभी कॉलेजों के प्रवेश के लिए आवेदन यूनिवर्सिटी के पोर्टल से होगा।

सत्र 2024-25 की शुरुआत जून में होनी है। ऐसे में कॉलेज में छात्रों की प्रवेश को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। कॉलेज में प्लेसमेंट कोर्स सहित अन्य जानकारी के बैनर पोस्टर लगने लगे हैं। हालांकि कॉलेज को अभी एकेडमिक कैलेंडर का इंतजार है। अभी तक उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एकेडमिक कैलेंडर जारी नहीं किया गया है। इस सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होनी है। स्नातक में सेमेस्टर सिस्टम लागू होना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन समितियां का कहना है। कि इस बार ऑटोनॉमस सहित सभी कॉलेजों के प्रवेश के लिए आवेदन यूनिवर्सिटी के पोर्टल से होगा। इसके बाद यूनिवर्सिटी कॉलेज वॉइज आवेदनों की सूची कॉलेज में भेजेंगे। नए सत्र में होने वाले प्रवेश की जानकारी देते हुए डीपी विप्र महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू शुक्ला ने बताया की नई शिक्षा नीति के तहत तैयारी शुरू कर ली गई है। इसी सत्र से नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई होगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments