सिविल लाइन पुलिस ने इमलीपारा में कबाड़ का अवैध कारोबार कर रहे अनिल कबाड़ी के ठिकाने पर दबिश देकर भारी मात्रा में चोरी का कबाड़ किया बरामद।

थाना सिविल लाइन पुलिस ने इमलीपारा में कबाड़ का अवैध कारोबार कर रहे अनिल कबाड़ी के ठिकाने पर दबिश देकर भारी मात्रा में चोरी का कबाड़ बरामद किया है। पुलिस ने कबाड़ में कटे बाइक के पार्ट्स, रेलवे के लोहे, रेल पटरी का लॉक सहित अन्य चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस इस मामले में पहले ही चालक के खिलाफ कार्यवाही कर चुकी है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि इस मामले में रेलवे पुलिस भी अनिल कबाड़ी के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर रही है। इसके साथ ही सिविल लाइन पुलिस भी अपने ठिकाने से फरार मुख्य आरोपी अनिल कबाड़ी के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कर उसकी खोजबीन कर रही है।

गौरतलब है कि लंबे समय से अनिल कबाड़ी का अवैध कारोबार थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत पुराने बस स्टैंड के पास चल रहा था। जिस पर नगर निगम और सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कबाड़ी के ठिकाने को ही तबाह कर दिया था। इसके बाद भी कबाड़ी ने हार नहीं मानी।हालांकि वैसे भी अनिल कबाड़ी के ठिकाने पर कार्यवाही हो रही थी अनिल कबाड़ी पर थोड़ी इसलिए फिर से बुलन्द हौसले के साथ अनिल कबाड़ी ने इस बार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के इमलीपारा में अपना अवैध कबाड़ का कारोबार शुरू किया। जहां अनिल ने चोरी के सामान, बाइक के पार्ट्स सहित रेलवे का भी माल लेना शुरू कर दिया।जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अनिल कबाड़ी के ठीकाने पर दबिश दिया और सारा माल जप्त कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन पुलिस कबाड़ और माल वाहक वाहन को थाने लेकर पहुंच गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles