मार्निंग वाक पर निकले बीजेपी के वरिष्ठ नेता अर्जुन भोजवानी पर अनजान व्यक्ति ने किया जानलेवा हमला, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल।

शहर में बढ़ते अपराध के मद्देनजर एसपी रजनेश सिंह की ओर से चेतना, मिशन सिक्योरिटी सिटी सहित अन्य मुहिम चलाएं जा रहे है। साथ ही ऐसे मुहिम पर गंभीरता दिखाकर कामकाज करने एसपी राजपत्रित अधिकारियों सहित थानेदारो को हिदायत दे रहे है।लेकिन शायद एसपी के मुहिम पर शहरी क्षेत्र के थानेदार जरा भी रुचि नही दिखा रहे हैं। तभी तो अन्य घटनाओं सहित गुरुवार को थाना सिटी कोतवाली अंर्तगत रिवर व्यू के पास मार्निंग वाक पर निकले बीजेपी के वरिष्ठ नेता अर्जुन भोजवानी पर किसी ने जानलेवा हमला कर दिया। इस पूरे घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो के वायरल होने के बाद बिलासपुर पुलिस की तो जमकर फजीहत हो ही रही है साथ ही घटना से नाराज और आक्रोशित बीजेपी के नेता कार्यकर्ता सम्बन्धित सिटी कोतवाली पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। वायरल वीडियो को आप खुद देख सकते है किस तरह से एक सख्स बीजेपी नेता अर्जुन पर ईंट पत्थर से पूरे शरीर मे वार कर सिर में भी जानलेवा वार कर रहा है। शुरू से आखरी तक के इस वीडियो में बीजेपी के नेता खुद का बचाव करते हुए हमलावर से भी भीड़ जा रहे हैं। वहीं घटनास्थल पर भी लोग नजर आ रहे है जो ना ही बीच बचाव करते दिख रहे है ना ही दोनों को समझाइश देते नजर आ रहे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles