चोरो ने की पुलिस की नींद हराम…..एक ही रात में तोड़ा ताला….अग्रसेन चौक में दुकानों को बनाया निशाना….पुलिस की पेट्रोलिंग पर उठा सवाल….

बिलासपुर / सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है..एक महीने के भीतर क्षेत्र में चोरी की तीन बड़ी वारदातें घटित हो चुकी हैं तीनों ही घटनाओं को एक ही तरीके से अंजाम दिया गया है और चोर समान की बजाय सिर्फ नगद राशि पर ही अपना हाथ साफ कर रहे हैं…लगभग 10 दिनों पूर्व सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम क्लॉथ मार्केट की चार-पांच दुकानों में छत के रास्ते घुसे चोरों ने लगभग 5 लख रुपए अपने साथ ले गए थे…इस वारदात की गुत्थी सुलझ नहीं पाई थी कि शुक्रवार की दरमियानी रात फिर एक बार चोरों ने इस इलाके में उत्पात मचाते हुए सत्यम चौक से अग्रसेन चौक मार्ग स्थित टाइटन घड़ी के शोरूम एवं उससे लगे कामेश ट्रेडर्स व अन्य दो दुकानों में छत के रास्ते भीतर प्रवेश कर घड़ी के शोरूम में रखे गल्ले से नगदी 2 लाख रूपए एवं कामेश ट्रेड से डेढ़ लाख रुपये समेत चारों दुकान से नगदी चार लाख रुपए चुरा कर भाग खड़े हुए इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पहुंचे और प्रारंभिक जांच पड़ताल शुरू की गई पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ अहम सुराग लगे हैं जिसके आधार पर आगे की जाँच की जा रही है…. फिलहाल 15 दिन के भीतर चोरी की इस बड़ी वारदात से पुलिस की नींद उड़ हुई है….दरसल घड़ी के शोरूम समेत चार दुकानों को निशाना बनाने वाले चोर छत के रास्ते से ही दुकान भीतर दाखिल हुए थे और इसी तर्ज पर कपड़ा मार्केट में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था इससे कयास लगाया जा रहा है कि दोनों ही वारदातों में एक ही गिरोह का हाथ है इससे पहले चोरों ने मंगला शराब भट्टी पर भी सेंधमारी कर नगदी साढे तीन लाख रुपए पार कर दिए थे फिलहाल चोरी की इन तीनों वारदात को सुलझाना सिविल लाइन पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है….

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles