Homeहमर बिलासपुर9 जून को सभी शासकीय स्कूलों में पहली बार पेरेंट्स टीचर मीटिंग...

9 जून को सभी शासकीय स्कूलों में पहली बार पेरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन।

पूरे प्रदेश में पहली बार एक साथ पालक-शिक्षक बैठक होने जा रही है। यह मेगा बैठक 9 अगस्त को होगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बीते सत्रों में भी शासकीय विद्यालयों में पैरेंट्स- टीचर्स मीटिंग होती रही है, लेकिन इसके लिए तिथियों का निर्धारण स्कूलों द्वारा अपने स्तर पर किया जाता रहा है। इस बार 9 अगस्त को प्रदेशभर के सभी शासकीय विद्यालयों में एक साथ पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग होगी।

संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी सहित सभी जिलों के कलेक्टर को इस संदर्भ में खत जारी किया गया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार, पालक-शिक्षक मेगा बैठक का उद्देश्य शिक्षकों और विद्यार्थियों के संबंधों को प्रगाढ़ करना है, साथ ही अभिभावक भी शिक्षकों से मिलकर अपने बच्चों के बारे में जान सकेंगे। संयुक्त संचालक आरपी आदित्य ने बताया कि इससे पढ़ाई बेहतर होगी, साथ ही अभिभावकों को भी स्कूल से जोड़ा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments