Homeहमर बिलासपुरपुराना हाईकोर्ट रोड स्थित प्रिमियर अकेडमी के छात्रों ने इस वर्ष भी...

पुराना हाईकोर्ट रोड स्थित प्रिमियर अकेडमी के छात्रों ने इस वर्ष भी NEET में लहराया अपना परचम, 80 छात्रों ने प्राप्त की सफलता।

पुराना हाईकोर्ट रोड स्थित प्रिमियर अकेडमी के छात्रों ने इस वर्ष भी नीट में परचम फहराया है, संस्थान से इस वर्ष 80 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है, जिसमें से 40 छात्रों ने एमबीबीएस के लिए योग्यता प्राप्त की है, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रीमीयर अकैडमी में छात्रों का सफलता लगातार जारी है। इसी दौरान एमबीबीएस के लिए चयनित छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, साथ ही शिक्षकों और अतिथियों को भी मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया गया।

शहर की अग्रणी कोचिंग संस्थान प्रीमियर एकेडमी ने पुनः एक बार NEET में अपने सफलता के क्रम को दोहराया है। विगत वर्ष में वर्गवार रैंक के आधार पर इस वर्ष NEET 2024 में संस्था के 50 से अधिक छात्रों का चयन MBBS कोर्स के लिए संभावित है। इसके साथ ही 80 से अधिक छात्रों का MBBS सहित अन्य मेडिकल कोर्स के लिए चयन होने की निश्चित संभावना है। संस्था के फाउन्डेशन प्रोग्राम के छात्र सैनी रंजन दास ने 720 में 710 अंक प्राप्त कर शहर के साथ संस्था का गौरव बढ़ाया है। इसके साथ ही आशुतोष शर्मा ने भी 710 अंक हासिल किए जो कि टेस्ट सीरीज के छात्र थे। छात्रा गुनगुन सिंह 683, लोकेश जायसवाल 638, महेन्द्र नायक 625, ऋषि शेखर पाण्डेय 603, इशान शर्मा 593, आदित्य कुरें 593, मो. नदीम 591 एस. मीनल 583 का सर्वश्रेष्ठ शहर के साथ साथ संस्था का गौरव बढाया है। इनके अलावा संस्था के 40 अन्य छात्रो ने भी अपने अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रैंक प्राप्त कर संस्था का गौरव बढ़ाया है।

शिक्षा के क्षेत्र में प्रिमियर एकेडमी एक प्रतिष्ठित और जाना पहचाना नाम है। पुराना हाई कोर्ट के सामने स्थित एकेडमी के विद्यार्थियों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नीट परीक्षा में अपना परचम फहराया है। इस वर्ष भी छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त कर अकेडमी सहित शहर का नाम रोशन किया है। प्रशिक्षित शिक्षक पर्याप्त गाइडेंस, स्टाफ का सहयोग सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होने के चलते विद्यार्थी एकेडमी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यहां की पढ़ाई व्यवस्था भी उच्च स्तरीय है, डाउट क्लास के जरिए छात्रों की समस्या का निदान किया जाता है। छात्रों का कहना है कि यहां हमें वह सारी सुविधा मिलती है जिसकी आस लेकर हमने प्रवेश लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments