10वीं, 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद अब अंक सूची का वितरण किया जा रहा है। विद्यार्थी अपने अंको को देखकर हर्षित हो रहे हैं, उनका कहना है कि ऑनलाइन रिजल्ट की जानकारी हो चुकी है लेकिन अंक सूची का अपना महत्व होता है और इसे देखकर खुशी दोगुनी हो गई तो वही अच्छे अंक पाने वाले छात्राओं ने इसमें अपने माता-पिता गुरु को श्रेय दिया, किसी छात्र ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते हैं तो कोई नर्सिंग में अपना करियर बनाएंगे।


10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होने के पखवाड़े भर बाद अंक सूची का वितरण शुरू हो गया है सभी स्कूलों में अंक सूची दिया जा रहा है. स्कूलों में अंक सूची लेने बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंच रहे हैं। 12वीं परीक्षा में 92% अंक लाकर हर्षित होती हुई छात्रा ने बताया कि वह आगे चलकर आर्ट्स सब्जेक्ट लेगी और प्रशासनिक सेवा की तैयारी करेगी, तो वही एक छात्रा ने बताया कि वह बीएससी नर्सिंग कर नर्स बनकर लोगों की सेवा करेंगी। अंक सूची पाकर छात्राओं में बड़ी खुशी नजर आई और उन्होंने अपने माता-पिता और अपनी मेहनत को ही सफलता का श्रेय दिया है।




