नेहरू नगर विद्युत विभाग का जोन परिसर बना शराबियों का अड्डा, चारों तरफ फैली है शराब की बोतलें।

नेहरू नगर विद्युत विभाग का जोन परिसर शराबखोरी का अड्डा बन गया है, यहां चारों तरफ शराब की महंगी खाली बोतले पड़ी हुई है। पश्चिम डिवीजन के अंतर्गत आने वाला नेहरू नगर जोन शहर का वीआईपी जोन है, विगत कुछ दिनों से जोन की बिजली सफाई व्यवस्था तहस-नस हो गई थी। उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में 15-15 घंटे बिना बिजली रहना पड़ रहा था, वहां बिना आंधी तूफान बिजली सप्लाई व्यवस्था तहस-नस हो गई थी, इस को लेकर कलेक्टर ने बिजली अधिकारियों को फटकार लगाई थी, साथ ही कंपनी मुख्यालय के जिम्मेदार के खिलाफ कार्यवाही करने का आदेश दिया था, इसके आधार पर मुख्य अभियंता ने नेहरू नगर जोन के सहायक अभियंता कैलाश देवांगन को निलंबित कर दिया।

दूसरी ओर अब कार्यालय, कार्यपालन अभियंता नगर संभाग नेहरू नगर जोन के कार्यालय परिसर में चारों ओर शराब की खाली बोतले फैली हुई है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां शराब खोरी होती है। देखा जा सकता है कि इन महंगी शराब की बोतले निम्न स्तर की या सामान्य कर्मचारियों की पहुंच में तो नहीं है, ऐसे में इन महंगी बोतलों का सेवन आखिर कौन करता है, शाम ढलते ही यहां शराब खोरी होने लगती है यहां एक नहीं दर्जनों बोतले और चखने की पाउच फैली हुई है। देखा जा रहा है कि फेके गए इन खाली बोतले और चखने इतना है कि एक बार देखने पर शराब दुकानों का चकना सेंटर लगने लगता है। शासकीय कार्यालय में अगर खाली बोतले बिखरी पड़ी है तो अब इस पर उच्च अधिकारियों की क्या प्रतिक्रिया होती है, देखने वाली बात होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles