Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में दो दिवसीय हास्य योग शिविर का आयोजन।

बिलासपुर में दो दिवसीय हास्य योग शिविर का आयोजन।

हंसो बिलासपुर हंसो यह संदेश लेकर बिलासपुर शहर में आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय हास्य योग गुरु जितेन कोही, 8 और 9 जून 2024 को सीएमडी कालेज मैदान में प्रात 5:30 से 7:30 हास्य योग शिविर का आयोजन होने जा रहा है। बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर जितेन कोही ने बताया कि तीन प्रकार की हंसी होती है। राजसिक, तामसिक और सात्विक। आमतौर पर हम केवल मनोरंजन के लिए हसंते हैं यह राजसिक हंसी हैं या हम दूसरों को नीचा दिखाने के लिए उनके उपर हंसते हैं यह तामसिक हास्य है।

विकास से साथ बच्चों जैसी मधुर, निर्मल हंसी गायब हो रही है। और यही है हास्य योग या सात्विक हंसीं। हास्य योग केवल हंसना ही नहीं सिखाता बल्कि आपको विभिन्न मानसिक और शारीरिक बीमारियों में भी लाभ देता है। शूगर, दमा, मानसिक बीमारियां, हृदय के रोग, पेट की बीमारियां आदि कितनी ही बीमारियां में लोग इससे ठीक हो रहें हैं। जीवन की आपा धापी और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते मानसिक बीमारियां बढ़ रही है। यानी मन संबंधी रोग और इन मानसिक बीमारियों का सर्वोत्तम और सरल और सस्ता और सुंदर उपाय है हंसी। लेकिन महानगर की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम हंसना भूल रहे हैं।

बिलासपुर में दो दिन के इस शिविर में लोगों को योग के माध्यम से हंसना सिखाएंगे। हास्य योग, योग एक्यूप्रेशर, आयुर्वेद इत्यादि की जानकारी दी जाएगी। हंसी टानिक के समान है। जो आपके लिए खुराक का काम करता है। बिलासपुर में 2 दिवसीय हास्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ताकि भागदौड़ भरी इस मानसिक तनाव वाली दुनिया मे लोगों को हंसने का मूल मंत्र बताया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments