Homeहमर बिलासपुरलंबे समय से जूझ रहे साफ पानी, शेड व शौचालय जैसी प्राथमिक...

लंबे समय से जूझ रहे साफ पानी, शेड व शौचालय जैसी प्राथमिक सुविधाओं के लिए उसलापुर रेलवे स्टेशन के यात्री।

उसलापुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को ढेर सारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन में कई जगहों पर शेड नहीं लगे हुए हैं। जिससे यात्री गर्मी से परेशान होते हैं। साथ ही साफ सफाई की कोई व्यवस्था स्टेशन के अन्दर नजर नहीं आ रही है। पीने वाला पानी भरने के लिए उत्तम व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में लोगों को उसी जगह से पानी भरना पड़ता है। कचरा फेंकने के लिए बनाए गए कूड़ेदान समय पर खाली नहीं किए जाते है। जिससे गंदगी और बदबू से यात्री परेशान होते हैं। जगह-जगह यात्रियों के लिए बैठने को बनाई गई चबूतरे की दशा खराब दिख रही है।

कई जगहों पर पंखे भी नहीं लगे हुए हैं। स्टेशन में शौचालय जाने की सुविधा तो है। लेकिन वह असुविधा के ही बराबर नजर आ रहा है। क्योंकि शौचालय स्टेशन के आखिरी छोर में बनाया गया है। जो महिलाओं एवं गर्भवती महिलाओं के लिए समस्या बनी हुई है। यदि किसी को इमरजेंसी में शौचालय का इस्तेमाल करना हो तो उसे स्टेशन के आखिरी छोर पर जाना पड़ेगा। जिससे महिलाओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments