नीट परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुए NSUI के नेता लक्की मिश्र ने पत्रकार वार्ता की। नीट परीक्षा परिणाम की घोषणा होने के बाद देशभर में इन परिणामों पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए एनएसयूआई के नेता लक्की मिश्रा ने नीट के परिणामों पर शंका जाहिर की। उन्होंने कहा कि नीट के इन परिणामों में गड़बड़ी होने की बात साफ़ ज़ाहिर हो रही है। इस गड़बड़ी के कारण देशभर के छात्रों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा।



जिन लोगों ने कड़ी मेहनत कर के तैयारी की है उनकी जगह अयोग्य उम्मीदवारों को ऊपर भेजने का काम किया जा रहा है। छात्र नेता लक्की मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सवाल किया कि इस मामले में वे क्या कार्रवाई करने की सोच रहे हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ के भी हजारों छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। साथ ही उन्होंने सोमवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है।



