उसलापुर रेलवे स्टेशन में सौंदर्यीकरण का कार्य जोरों पर, जल्द ही नाली का कार्य भी हो जाएगा पूरा।

उसलापुर रेलवे स्टेशन में सौंदर्यीकरण का कार्य जोरो शोरो से चल रहा है। अधिकारियों की मानें तो आने वाले दिनों में उसलापुर रेलवे स्टेशन की सुंदरता यात्रियों को आकर्षित करेगी। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से उसलापुर रेलवे स्टेशन को डेवलप किया जा रहा है। रेलवे प्रबंधन सौंदर्यीकरण को भी प्राथमिकता दे रहा है। स्टेशन के बाहरी रोड को चौड़ीकरण कर व्यवस्थित किया जा रहा है। साथ ही पार्किंग की व्यवस्था को सुधारा जा रहा है और नाली की उत्तम व्यवस्था की जा रही है। नाली निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

जो अलका वेन्यू तक निर्माण कार्य किया जाएगा। जिससे वहां रहने वाले लोगों को नाली से होने वाली समस्याओं का समाधान होगा। नाली निर्माण कार्य की वजह से वहां रहने वाले लोगों को थोड़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द यह कार्य पूरा हो ताकि हमारी परेशानियों का हल हो पाए। ताकि वहां रहने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। उसलापुर स्टेशन के बाहर चारों ओर रोड, नाली और पार्किंग की व्यवस्था को सुधारा जा रहा है। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की समस्याएं ना हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles