एक बार फिर सिम्स की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। सिम्स पर आरोप है कि एक तो सिम्स के चिकित्सकों ने मृतक का ठीक से इलाज नही किया उसपर 60-70 प्रतिशत जल चुके मृतक को लामा बता दिया। पोस्टमार्टम करवाने सिम्स मर्च्युरी पहुंचे मृतक लुलकर देवांगन के भाई तुलाराम देवांगन ने सिम्स प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बोला कि वे लोग मृतक को झूलसे हुए अवस्था में सरकंडा क्षेत्र से बीते 5 मई को इलाज के लिए सिम्स बर्न वार्ड में भर्ती कराए थे। इस दौरान चिकित्सकों ने बताया था कि उसका भाई 60 से 70% गंभीर रूप से झुलस गया है।



मृतक के भाई ने बताया कि एक तो उसके भाई का सिम्स के चिकित्सकों ने सही तरीके से इलाज नहीं किया, उसपर सिम्स के गैरजिम्मेदार लापरवाह चिकित्सकों ने यह आरोप लगाकर लामा कर दिया कि उसका मृत भाई सिम्स से भाग रहा था। जबकि उसके भाई की सिम्स के बर्न वार्ड में ही बीते 8 मई को मौत हो गयी। इसलिए मृतक के भाई तुला देवांगन ने कहा कि उसका भाई तो खुद 60 से 70 प्रतिशत झुलस चुका था तो भागने का तो सवाल ही पैदा नही होता।वहीं उसने शासन प्रशासन से दरख्वास्त करते हुए निवेदन किया है कि ऐसे लापरवाह चिकित्सकों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।



