शराब के नशे में चूर होकर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे शराबी बाइक सवारों ने पाण से सकरी जा रही एक महिला को जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में महिला बुरी तरह घायल हो गयी जिसे डायल 112 के जरिये इलाज के लिए सिम्स लाया गया लेकिन सिम्स के डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक पाण निवासी महिला गीता कोरी रविवार की सुबह सकरी जा रही थी।



महिला सलमपुर फ्लाई ब्रिज के पास पहुंची ही थी कि शराब के नशे में चूर दो बाइक सवारों ने गीता कोरी को बुरी तरह ठोकर मार दी। घटना के बाद जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मृतिका के परिजन उसे इलाज के लिए डायल 112 के जरिये सिम्स लेकर गए जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस ने भी शराब के नशे में चूर तेज रफ्तार से बाइक चालक एक्सिडेंट करने वाले दोनों युवक को गिरफ्तार कर मामले को विवेचना में लिया है।


