बिलासपुर बंगाली समाज, विनोबा नगर द्वारा रविन्द्र जयंती एवं नजरूल जयंती के उपलक्ष्य में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ कवि गुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर एवं विद्रोही कवि काजी नजरूल ईस्लाम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से डीके बोस, देवाशीष नंदी, नमिता घोष, गोपाल चंद्र मुंखर्जी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया। इसके बाद रविन्द्र संगीत एवं नजरूल गीती “आकाश भरा सूर्य तारा’ तथा ‘रुमझूम-रुमझूम को समाज के सदस्यों ने स्वर दिया। इसके अलावा भी अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बंगाली समाज के सदस्य उपस्थित रहे।





