Homeहमर बिलासपुरपुराना कंपोजिट बिल्डिंग के कर्मचारी अधिकारी पार्किंग की समस्या से परेशान।

पुराना कंपोजिट बिल्डिंग के कर्मचारी अधिकारी पार्किंग की समस्या से परेशान।

पुराना कंपोजिट बिल्डिंग के कर्मचारी अधिकारी तमाम अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं, सबसे बड़ी समस्या पार्किंग को लेकर है, नीचे में रजिस्ट्री कार्यालय भी है यहां रोजाना सैकड़ो लोग आते हैं और पार्किंग नहीं होने से वाहन यहां वहां खड़ी कर देते हैं, जिससे कर्मचारियों अधिकारियों के लिए पार्किंग के लिए जगह ही नहीं बचती, वही नोटरी, टाइपिंग, फोटोकॉपी वाले गुमटी लगाकर मार्ग को और सकरा कर देते हैं, जबकि यह सभी दुकानें अवैध है, इन्हें हटाने का नोटिस भी दिया जा चुका है, उसके बावजूद भी प्रशासनिक निष्क्रियता के चलते यह पूरा मार्ग अव्यवस्थित नजर आ रहा है। कर्मचारी संघ का कहना है कि कंपोजिट बिल्डिंग के पीछे खाली जगह पड़ी हुई है यहां पार्किंग शिफ्ट कर दी जाए तो बड़ी समस्या हल होगी और वही अवैध वेंडरो को यहां से हटाया जाना चाहिये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments