आतंकवाद का पुतला जलाकर हिन्दू संगठन के लोगों ने जम्मू कश्मीर हमले मे मारे गए तीर्थ यात्रियों को श्रद्धांजलि दी. नेहरू चौक मे एकत्र होकर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा देश में आतंकी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाया जाए. हिन्दू तीर्थ यात्रियों की निर्मम हत्या का पुरजोर विरोध पूरे देश मे किया जा रहा है. आतंकवाद का पुतला जलाने से यहां मौजूद पुलिस ने भी नहीं रोका।





