बारिश में जल भराव की समस्या से बचाव के लिए बारिश के पूर्व नाला-नालियों की सफाई का दूसरा चरण जारी।

बारिश में जल भराव की समस्या से बचाव के लिए बारिश के पुर्व नाला नालियों की सफाई जारी है। सफाई का यह दूसरा चरण है। इससे पूर्व अप्रैल में सफाई की जा चुकी है। वही नालियों पर अतिक्रमण और मलबा डंप कर नाली जाम करने वालो के खिलाफ भी कार्यवाही लगातार जारी है। पूरे वार्ड में नालियों की सफाई के बाद कचरा सड़क पर छोड़ दिया गया हैं। ऐसे में काफी समय से कचरा रोड पर पड़ा हुआ है। इससे लोगों को अब परेशानी होने लगी है। वैसे तो इस गंदगी का उठाव कुछ घंटे में कर लिया जाता है। लेकिन इस बार निगम के सफाई विभाग सड़क से गंदगी उठाने में समय लगा रहे है।

शहर के लगभग हर क्षेत्र में नाले नालियों की सफाई की जा रही है। लेकिन इसके उठाव के लिए सफाई कर्मी समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। वहीं कई जगहों पर अब यह कचरा सूख चुका है। और हवा चलने पर फैल रहा है। जो हवा के माध्यम से दुकानों और घरों में घुस रहा है। जिसने समस्या और भी बढ़ा दी है। मौसम में कभी भी परिवर्तन हो जा रहा है। जिससे इस मलबे के वापस नालियों में भर जाने का भी डर है। इधर सड़क पर कचरा होने से कम चौड़ी सड़क में वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। नाली के इस तरह भर जाने से और समय पर मलबा नहीं उठाने से व्यापारियों में नाराजगी नजर आ रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles