सिम्स के पैथोलाजी डिपार्टमेंट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उददेश्य सिम्स में भर्ती मरीजों के लिए ब्लड की व्यवस्था करना है। जिसमें चिकित्सकों के साथ छात्र-छात्राओं ने मिलकर 39 यूनिट ब्लड का दान किया। अब दान में मिले इस ब्लड से सिम्स में भर्ती मरीजों की जीवन बचाया जा सकेगा। पैथोलाजी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. भानू प्रताप सिंह ने बताया कि समय-समय पर ब्लड बैंक में ब्लड की व्यवस्था करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। वही इस बार शुक्रवार को विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे इंटर्न चिकित्सकों के साथ ही एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया।





