केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार बिलासपुर आ रहे तो तोखन साहू के अभूतपूर्व स्वागत की तैयारी।

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू दायित्व प्राप्त करने के बाद 15 जून शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद प्रदेश में उनका प्रथम आगमन हुआ। छत्तीसगढ़ में वह एकमात्र केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए गए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रथम आगमन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों के द्वारा रायपुर एयरपोर्ट में भव्य रूप से भारतीय जनता पार्टी का काफिला निकालकर उनका स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि 17 जून को दोपहर 2:00 केंद्रीय मंत्री पहली बार बिलासपुर पहुंच रहे हैं।

इस बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा बिलासपुर के कार्यकर्ताओं मे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।अतः कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों द्वारा उनके प्रथम नगर आगमन पर जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन की जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार तोखन साहू 17 जून को दोपहर 2:00 इंटरसिटी एक्सप्रेस से रायपुर से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। जहां पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारी संगठन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles