Homeहमर बिलासपुरतखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सागर में तालाब को बेजा कब्जा से...

तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सागर में तालाब को बेजा कब्जा से मुक्त कराने के लिए ग्राम वासियो ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सागर मे तालाब को बेजा कब्जा से मुक्त कराने के लिए ग्राम वासियो ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।ग्राम वासियों ने बताया की प्रशासन की एक पक्षिय कार्यवाही से गाँव के लोग परेशान है। लगातार दो वर्षो से प्रशासन को कब्ज़ा किये गए तालाब को मुक्त कराने हेतु शिकायत कर रहे है। लेकिन इस ओर प्रशासन ध्यान ही नहीं दे रहा। बल्कि कब्ज़ा करने वाले लोगो द्वारा जिस सरकारी भूमि पर बने मकान को प्रशासन द्वारा तोड़ा गया था। उस पर पुनः मकान बना लिया है। जिस पर प्रशासन को शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नहीं की जा रही।ग्रामीणों का कहना है की राजनितिक तत्व के लोगो द्वारा ग्राम सागर के निस्तारी तालाब को कब्ज़ा करके उसे समतल बनाकर वहा पर खेती की जा रही और उन्ही लोगो के द्वारा शासकीय भूमि पर कब्ज़ा कर मकान बना कर उसका उपयोग किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments