Homeहमर बिलासपुरविश्व सिकल सेल दिवस एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सेंट जॉन एंबुलेंस...

विश्व सिकल सेल दिवस एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड की स्थापना दिवस के अवसर पर एसईसीआर के केंद्रीय चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन।

बुधवार को विश्व सिकल सेल दिवस एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड की स्थापना दिवस के अवसर पर एसईसीआर के केंद्रीय चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बताया गया कि रक्तदान ही महजीवनदान होता है वहीं वर्तमान स्थिति में जिले के तमाम ब्लड बैंक ड्राई पड़े हुए हैं। ऐसे में थैलेसीमिया, सिकलसेल एवं अन्य रक्त की जरूरतमंदों को समय पर रक्त नहीं मिलने की वजह से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इस पर गंभीरता दिखाते हुए एसईसीआर सेंट जॉन एम्बुलेंस की स्थापना दिवस एवं विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर सिम्स ब्लड बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से रेलवे हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान रक्तदाताओं ने भी बातचीत में युवा पीढ़ियों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया साथ ही एक रक्तदाता ने बताया कि उन्होंने 40 साल की उम्र में पहली बार रक्तदान किया उन्हें बहुत अच्छा लगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments