बदलते मौसम के साथ शहर का तापमान हुआ कम, 2-3 दिनों में मानसून कुछ और हिस्सों में पहुंचने की संभावना।

एक बार फिर शहर का तापमान गिरता नजर आया। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं आया। यही कारण है कि गर्मी कम महसूस हुई। वैसे अब बारिश का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसमें आम आदमी के साथ ही किसान भी शामिल है। कुछ दिन से होने वाले मौसम में परिवर्तन से अंदाज लगाया जा सकता है कि अब बारिश आ गई है। लेकिन मानसून के सुकमा में अटके होने के कारण बारिश कम हो रही है। किसी दिन बारिश होती है तो किसी दिन नहीं होती है। बारिश होने पर दूसरे दिन तापमान लुढ़क जाता है। और जब बारिश नहीं होती तो तापमान बढ़ जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुरी, बीजापुर, सुकमा मलखानगिरी विजयनगरम है। मानसून के आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल परिस्थितिया बनी हुई है। अगले दो-तीन दिनों में मानसून के कुछ और हिस्सों में पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles