17.1 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

मौत बनकर दौड़ रहे तेज रफ़्तार हाइवा ने भाई- बहन को कुचला…दर्दनाक मौत…जा रहे थे स्कूल पढ़ने ….

बिलासपुर /जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें सुबह सुबह स्कूल जा रहे हैं दो भाई बहनों को एक अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई घटना के बाद आसपास से लोग मुख्य मार्ग पर पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

O

दरअसल लगातार बिलासपुर में रोड एक्सीडेंट के मामले सामने आते हैं बावजूद इसको लेकर जिम्मेदार अधिकारी किसी प्रकार एक्शन लेने में मजबूर दिखते हैं इसका खामियाजा निर्दोष लोग अपनी जान देकर गवा रहें हैं।इसी तरह शनिवार की सुबह एक घटना में दो स्कूली बच्चे अपनी जान गंवा दिये।मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में रहने वाले लालू केवट किराना दुकान चलाता है जिसका भांजा भांजी उसी के साथ रहकर सिरगिट्टी के शासकीय स्कूल में पढ़ाई करते हैं रोज की तरह कक्षा दसवीं की छात्रा भावना केवट और कक्षा सातवीं के छात्र आयुष केवट भाई-बहन साइकिल पर सवार होकर शनिवार सुबह 7:00 बजे बन्नाक चौक स्थित सरकारी स्कूल जा रहे थे तभी नगर निगम जोन 2 ऑफिस जाने वाले पेट्रोल टंकी के पास मोड पर पहुंचे थे कि अचानक तेज रफ्तार एक हाईवा ने दोनों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया जिसे मौके पर दोनों की दर्दनाक मौत हो गई और मौका देखते हैं हाईवे चालक वाहन से फरार हो गया घटना की खबर लगते हैं आसपास के लोग वहां पहुंचे इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पास ही में स्थित टायर पंचर बनाने वाले दुकान को हटाने की मांग करने लगे लोगों का कहना है की टायर दुकान संचालक को मोड़ के पास गाड़ी खड़ी करने के लिए बार-बार मना कर सूचना दिया गया।इसके बावजूद भी टायर दुकान संचालक वहा से गाडिय़ा हटवाने का नाम नहीं लिया जिसके कारण एक बड़ी घटना घटकर सामने आए फिलहाल मौके पर तहसीलदार थाना प्रभारी पहुंचे हुए हैं और परिजन को समझने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन आक्रोशित भीड़ टायर दुकान हटवाने और स्पीड ब्रेकर के साथ ही मुआवजा राशि बढ़ा कर देने की मांग कर चक्काजाम की स्थिती बन गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles