Homeहमर बिलासपुरसिम्स में डिलवरी के दो दिन बाद एक महिला की मौत के...

सिम्स में डिलवरी के दो दिन बाद एक महिला की मौत के बाद मृतका के परिजनों ने इलाज में बरती गई लापरवाही पर सिम्स को बताया जिम्मेंदार।

सिम्स में डिलवरी के दो दिन बाद एक महिला की मौत के बाद मृतका के परिजनों ने इलाज में बरती गई लापरवाही और सिम्स को मौत का जिम्मेदार बताकर जमकर हंगामा किया। मृतका के परिजनों ने बताया कि विजयापुरम निवासी मृतका सरस्वती पोर्ते के पति लक्ष्मण पोर्ते ने मृतका को डिलवरी के लिए बीते मंगलवार को सिम्स के गायनिक वार्ड में भर्ती कराया था।जहाँ मृतका ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद अचानक उसकी तबियत बिगड़ गयी और फिर दो दिन बाद यानी कि गुरुवार की सुबह सरस्वती ने दम तोड़ दिया।

मौत के बाद बौखलाए परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने एवं मौत का जिम्मेदार सिम्स को बताकर जमकर हंगामा किया। मृतका के परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने उन्हें सरस्वती की मौत के सम्बंध में जानकारी तक नही दी थी। बल्कि डॉक्टरों ने उन्हें गोलगोल जवाब देकर बताया था कि मृतका ने बिस्किट का सेवन किया था जिसके गले मे फंसने से हो सकता है उसकी मौत हो गयी हो। हालांकि स्पष्ठ कारण परिजनों को पता नहीं चल पाया। फिलहाल परिजनों ने इस मामले को लेकर शासन प्रशासन तक जाने की चेतावनी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments